फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona infects at home

कोरोना संक्रमितों को घर-घर पहुंचाई जाएगी संजीवनी किट

Wed, 19 May 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corona infects at home
धर्मशाला। जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के घरों तक संजीवनी किट पहुंचाई जाएगी। इसमें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और आवश्यक दवाइयां पैक की गई हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन संजीवनी किट की लांचिंग बुधवार को धर्मशाला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और होम आइसोलेशन में रोगियों की बेहतर देखभाल हो, इसके लिए सरकार और जिला प्रशासन की ओर से संजीवनी होम आइसोलेशन किट तैयार की गई है। जो कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कोरोना संक्रमितों तक पहुंचाई जाएगी। ताकि कोरोना संक्रमित घर में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

इस किट के साथ होम आइसोलेशन स्वयं सहायता पुस्तिका भी वितरित की जाएगी, जिसमें होम क्वारंटीन के रोगियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य की निगरानी करने संबंधी भी आवश्यक जानकारी दी गई है। इसमें ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं का उपयोग करने के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। जिसमें होम आइसोलेशन में कोविड रोगी घर में बैठे ही निशुल्क डॉक्टरी परामर्श भी ले सकते हैं। इस पुस्तिका में होम आइसोलेशन के रोगी की देखभाल करने वालों के लिए भी आवश्यक जानकारियां संकलित की गई हैं। इसके साथ ही होम आइसोलेशन के दौरान जरूरी पोषण चार्ट के बारे में भी बताया गया है और पोस्ट कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि होम आइसोलेशन के रोगियों की उचित देखभाल और निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा आशा वर्क्स को नियमित तौर पर रोगियों के साथ संवाद कायम रखने के लिए भी कहा गया है, ताकि कोविड रोगियों का मनोबल बना रहे। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर जिला और उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं तथा कोविड रोगियों के बारे में फोन कॉल के माध्यम से भी संपर्क किया जा रहा है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना की इस महामारी की जंग में जीत के लिए प्रशासन के साथ साथ आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed