फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona case crosses 100 in Kangra after 67 days

67 दिन बाद कांगड़ा में कोरोना ब्लास्ट, 104 मामले हुए दर्ज

Tue, 04 Jan 2022 08:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Corona case crosses 100 in Kangra after 67 days
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में करीब 67 दिन बाद मंगलवार को एक साथ 104 कोरोना के मामले आने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 950 के करीब सैंपलिंग की गई थी, जिसमें से दो से ढाई साल के दो बच्चों सहित 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं एनडीआरएफ नूरपुर के 13 जवान, योल कैंट में 19 सैन्य जवान और उनके परिजन, जोनल अस्पताल का एक डॉक्टर और एक नर्स, जबकि धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों से दो दर्जन से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 52,571 मामले कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आ चुके हैं, जबकि 51,059 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव केस 327 हैं तथा 1180 मरीजों की दुखद मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed