फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Consumer Commission ordered SP Chamba to register FIR

Kangra News: उपभोक्ता आयोग ने एसपी चंबा को एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश

Fri, 05 Sep 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
Consumer Commission ordered SP Chamba to register FIR
धर्मशाला। मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी बुक करने और राशि ट्रांसफर करने के बावजूद सुविधा न मिलने पर मामले की जांच चंबा पुलिस को करनी होगी। इसमें उपभोक्ता की ओर से ऑनलाइन हेली टैक्सी प्रबंधन के दर्शाए अकाउंट में राशि जमा करवाई थी। मामले में ठगी की संभावना को देखते हुए जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला ने एसपी चंबा को एफआईआर दर्ज करने और पहली दिसंबर से पहले जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही चंबा स्थित बैंक प्रबंधन को भी उपभोक्ता की ओर से दर्शाए गए बैंक खाते की पूरी डिटेल पुलिस को मुहैया करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा और सदस्य आरती सूद ने कांगड़ा की महिला की शिकायत पर यह आदेश जारी किए हैं। आयोग में कांगड़ा निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने 24 अगस्त 2024 को भरमौर से मणिमहेश के लिए 5 टिकटें ऑनलाइन बुक करवाई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने 25 अगस्त के लिए ये टिकटें बुक करवाई थीं और इसकी एवज में 18,495 रुपये भी ऑनलाइन अदा किए। इसके बाद जब वह बुकिंग के अनुसार भरमौर हेलीपैड पहुंचे और काउंटर पर बुकिंग बारे बताया तो कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने बताया कि उनकी कंपनी का मणिमहेश यात्रा के लिए इस बार अनुबंध नहीं है। इस पर उपभोक्ता ने बुकिंग राशि वापस मांगी पर उन्हें कंपनी ने रिफंड नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के समक्ष पहुंची शिकायत के बाद कंपनी के प्रतिनिधि पेश हुए और उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से वर्ष 2023 और 2024 में हेलीकॉप्टर यात्रा की बोली में भाग ही नहीं लिया था। ऐसे में उन्होंने कोई टिकट नहीं बेची और न ही उनके पास राशि पहुंची। ऐसे में आयोग ने उपभोक्ता की शिकायत को निरस्त कर दिया है लेकिन मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश एसपी चंबा को दिए हैं। इसके अलावा बैंक प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि जिस खाते का उल्लेख उपभोक्ता की ओर से किया गया है, उसकी पूरी जांच की जाएगी। इसमें हेली टैक्सी कंपनी का कोई प्रतिनिधि शामिल पाया जाता है तो उसके बारे जानकारी पुलिस को मुहैया करवाई जाए जिससे कि कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed