फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Construction of overcrowded PHC building still in limbo even after 10 years

Kangra News: 10 साल बाद भी अधर में लटका भरमाड़ पीएचसी भवन निर्माण

Thu, 10 Oct 2024 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Construction of overcrowded PHC building still in limbo even after 10 years
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत भरमाड़ में स्थित पीएचसी का आज तक न तो दर्जा बढ़ा और न ही शिलान्यास के बावजूद आज तक ओपीडी भवन और आवासीय परिसर निर्माण हो पाया है। नए आवासीय परिसर में ओपीडी भवन के साथ स्टाफ के क्वार्टर भी शामिल थे, जिससे अस्पताल में ड्यूटी देने वाले डॉक्टरों और स्टाफ को रेजिडेंस की सुविधा मिलनी थी। इस स्वास्थ्य भवन का शिलान्यास वर्ष 2014 में तत्कालीन विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने किया था।
विज्ञापन


इसके लिए बजट का भी प्रावधान किया था, लेकिन आजतक पीएचसी भवन का निर्माण अधर में लटका है। स्वास्थ्य केंद्र अभी पुराने भवन में ही चल रहा है, जिसमें पर्याप्त स्थान नहीं है। स्वास्थ्य संस्थान में अभी एक ही डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनके छुट्टी पर जाने से ओपीडी ठप हो जाती है। इससे इलाके के मरीजों चिकित्सा सुविधा के लिए जवाली या रैहन जाना पड़ता है। आवासीय क्वार्टर न होने से डॉक्टरों को बाहर किराये के कमरों में रहना पड़ता है, जिससे मरीजों को आपातकालीन और रात्रि में चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सुशील कुमार ने मांग की है की शीघ्र पीएचसी के नए भवन का निर्माण किया जाए और इसका दर्जा बढ़ाकर यहां कम से कम दो चिकित्सकों की नियुक्ति करने अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा का कहना है की भूमि अधिग्रहण हो गया है और जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed