फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Construction of bridge on Jaladi-Baner ravine accelerates

Kangra News: जलाड़ी-बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण तेज

Sun, 29 Mar 2026 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Jaladi-Baner ravine accelerates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। विकास खंड कांगड़ा के जलाड़ी-खरठी-नंदरूल क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनेर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर है। करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल को क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
यह पुल बनने से आसपास के 12 से 15 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में जब बनेर खड्ड का जलस्तर बढ़ जाता है, तब लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी जोखिम उठाकर खड्ड पार करनी पड़ती है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए काम में तेजी लाई गई है। मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। स्थानीय निवासियों संजीव कुमार, बोधराज, अमित कुमार, अश्वनी कुमार, चंदु लाल, दुनी चंद, विधि चंद और प्रताप चंद आदि ने बताया कि पुल बनने से सबसे अधिक लाभ नंदरूल से कांगड़ा आने वाले लोगों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांगड़ा के विधायक पवन काजल का कहना है कि बरसात से पहले एक स्लैब बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद दूसरे स्लैब का कार्य तेज किया जाएगा।
उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग कांगड़ा के एसडीओ सुभाष चंद का कहना है कि विभाग का लक्ष्य है कि पुल का निर्माण कार्य नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाए। यह पुल क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। दैनिक जीवन को पहले से अधिक आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed