फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress workers protest against changing the name and rules of MNREGA

Kangra News: मनरेगा का नाम और नियम बदलने के खिलाफ में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 31 Jan 2026 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 31 Jan 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against changing the name and rules of MNREGA
रजियाणा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -स्रो
धर्मशाला/फतेहपुर/जसूर/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के नाम, स्वरूप और नियमों में किए गए बदलावों के खिलाफ पूरे जिला कांगड़ा में राजनीतिक रोष फूट पड़ा है। शुक्रवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विभिन्न उपमंडलों में प्रदर्शन किया। वहीं माकपा ने इस बदलाव को ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला करार देते हुए पांच फरवरी तक आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

फतेहपुर में ब्लॉक कांग्रेस ने गांधीवादी तरीके से सांकेतिक धरना दिया और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जीत राम शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पधेडिया, हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य पितांबर सिंह, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पठानिया, हिमफेड के चेयरमैन रघुबीर पठानिया, साहिल ठाकुर, मनजीत राणा और जगजीत सिंह जग्गू मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर ने जसूर में जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि काम के अनुपात (रेशियो) में बदलाव पंचायतों के लिए घातक है। इस मौके पर कांग्रेस नेता संदेश डडवाल, बलदेव पप्पी, रवि नैय्यर, बिल्ला प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला और देहरा में भी दिया धरना
धर्मशाला में पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी वाटिका में धरना देने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। देहरा में निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि सुधार के नाम पर किए जा रहे बदलावों का सीधा असर हिमाचल जैसे छोटे राज्यों के गरीबों पर पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बजट में कटौती कर केंद्र इस योजना को पूरी तरह खत्म करने की राह पर है। इस मौके पर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद, जिला परिषद सदस्य ईशान शर्मा, सलामदीन और ममता देवी।
भ्रामक है 125 दिन काम का दावा : माकपा
माकपा के जिला सचिव अशोक कटोच ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसे अधिकार आधारित कानून को खत्म कर बजट आधारित योजना बनाना चाहती है। 125 दिन के काम का दावा भ्रामक है, क्योंकि बजट कटौती से आज 50 दिन का काम मिलना भी मुश्किल है। माकपा 5 फरवरी तक जिलाव्यापी आंदोलन चलाएगी। इस मौके पर जगदीश जग्गी, प्रताप सिंह, धनवीर सिंह, ईश्वर दास, अमर सिंह, बलवंत सिंह, सुरेंद्र चौधरी, प्रकाश चंद, ममता, मोहिनी, संतोष कुमारी और पवना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

मनरेगा को खत्म कर रही केंद्र सरकार : मोंगरा

कांगड़ा। एपीएमसी चेयरमैन नीशू मोंगरा ने शुक्रवार को रजियाणा पंचायत में मनरेगा बचाओ अभियान का आगाज करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा की मूल नीति और नाम बदलकर इसे खत्म करने की साजिश रच रही है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष औसतन केवल 42 दिन काम मिला, जिससे केंद्र का 125 दिन के रोजगार का वादा झूठा साबित हुआ। भाजपा अमीरों की पार्टी है और लगातार गरीबों के हक पर चोट कर रही है। नीशु ने कहा कि मनमोहन सरकार द्वारा दी गई 100 दिन के रोजगार की गारंटी को बचाने के लिए जिला कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और केंद्र की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया। संवाद


मनरेगा का नाम बदलना अस्वीकार्य
पालमपुर (कांगड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस पालमपुर ने मनरेगा योजना के नाम और स्वरूप को बदलने के प्रयासों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी कि योजना की मूल आत्मा से कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं ने कहा कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार और सम्मान की गारंटी है, जिसे मिशन में बदलकर खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इस अवसर पर वूल फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक चंद, निशा देवी, ललिता वालिया, इंद्रपाल, ऋतु शर्मा, कुलदीप बाबू, राजकुमार, मानवी ठाकुर, गौरव चौहान और सुमित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रजियाणा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -स्रो

रजियाणा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed