फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress will win the municipal corporation elections in Palampur this time too: Mukesh

पालमपुर में इस बार भी कांग्रेस ही जीतेगी नगर निगम चुनाव : मुकेश

Mon, 11 May 2026 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 May 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
Congress will win the municipal corporation elections in Palampur this time too: Mukesh
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दावा किया है कि आगामी नगर निगम चुनाव के बाद पालमपुर में एक बार फिर कांग्रेस का ही महापौर और उपमहापौर बनेगा। रविवार को पालमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के विधायक आशीष बुटेल की मिलनसार कार्यप्रणाली और प्रदेश में कांग्रेस सरकार की मजबूती पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आशीष बुटेल बेहद सहज व्यक्तित्व के धनी हैं और अपने क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति को नाम से जानते हैं। उन्होंने बुटेल परिवार के राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि बुटेल परिवार राजनीति का खजाना है, जो दर्जनों चुनाव जीत चुका है। आशीष ने बहुत कम समय में अपने काम के दम पर राजनीति में स्वयं को स्थापित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा यहां हर बार चेहरा बदल देती है, लेकिन आशीष बुटेल का कोई विकल्प उनके पास नहीं है। पिछली चुनावी जीत को दोहराने का विश्वास जताते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि पिछली बार भाजपा को नगर निगम में केवल दो सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार वह भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में पार्टी के साथ व्यक्ति की काबिलियत भी देखी जाती है और कांग्रेस ने सही उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि पालमपुर में कांग्रेस का नगर निगम बनने से विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां विधायक आशीष बुटेल हैं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, जिससे विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी। इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed