फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress protest in support of Rahul Gandhi in Shahpur

Kangra News: शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2026 02:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Congress protest in support of Rahul Gandhi in Shahpur
शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

रोष रैली निकालकर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
रैत (कांगड़ा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित गिरफ्तारी और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर के अध्यक्ष सुरेश पटाकू की अध्यक्षता और प्रदेश सरकार में उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुर बाजार से रेहलू चौक तक रोष रैली निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही शाहपुर चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर उनके इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन में एआईसीसी सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी चेतन चौहान, कांगड़ा-चंबा के ऑब्जर्वर शांतनु चौहान, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पुलिस की ओर से किया गया कथित दुर्व्यवहार अत्यंत शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश के नौजवानों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। एआईसीसी सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी जी के साथ मजबूती से खड़ा है। भाजपा सरकार को लोकतंत्र का गला घोंटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदर्शन से पूर्व केवल सिंह पठानिया सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया तथा चंगर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय ओम प्रकाश गुलेरिया की शोक सभा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed