{"_id":"66c3c921cedd2814ff0e3ee7","slug":"congress-leaders-taking-false-credit-for-finna-singh-project-dr-bhardwaj-kangra-news-c-95-1-ssml1020-143863-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिन्ना सिंह परियोजना का झूठा श्रेय ले रहे कांग्रेस नेता : डाॅ. भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिन्ना सिंह परियोजना का झूठा श्रेय ले रहे कांग्रेस नेता : डाॅ. भारद्वाज
Tue, 20 Aug 2024 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पिछले लंबे अरसे से नूरपुर क्षेत्र में सियासत की केंद्र बिंदु रही फिन्ना सिंह सिंचाई नहर परियोजना को लेकर एक बार सियासी जुबानी जंग शुरू हो गई हैं। हाल ही केंद्र सरकार की ओर से नूरपुर क्षेत्र की अति महात्वाकांक्षी सिंचाई नहर परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल करने और इस प्रोजेक्ट के लिए 282.47 करोड़ रुपये मंजूर करने को लेकर भाजपा सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस नेताओं पर इसका झूठा सियासी श्रेय बटोरने का आरोप लगाया है।
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने सोमवार को पत्रकार वार्ता ने कहा कि इस महत्वकांक्षी सिंचाई परियोजना का शिलान्यास भाजपा कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था और इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया था। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट के निर्माण की रफ्तार थम गई थी। डाॅ. भारद्वाज ने कहा कि वह कांगड़ा-चंबा के विकास के लिए प्रयासरत है और अपने इस संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए संसद में छह बार आवाज उठाई है। इसमें मुख्य रूप से चंबा के चुराह क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय और नूरपुर में सैनिक स्कूल, चंबा और नूरपुर में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग उठाई गई है।
इसके अलावा चंबा में चमेरा झील और कांगड़ा में पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग भी उठाई, ताकि पर्यटन से क्षेत्र को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि वह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा घाटी तक ब्राॅडगेज रेललाइन के लिए भी प्रयासरत है। इस अवसर पर नूरपुर हलके के विधायक रणवीर सिंह निक्का, भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के मीडिया प्रभारी अतुल सूदन और नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।