फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress angry over absence of pediatric and orthopedic specialist in Palampur hospital

पालमपुर अस्पताल में शिशु व हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने पर कांग्रेस खफा

Sat, 21 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congress angry over absence of pediatric and orthopedic specialist in Palampur hospital
पालमपुर में चिकित्सकों को लेकर एसएमओ डा. जयदेश राणा को ज्ञापन देते विधायक आशीष बुटेल व कांग्रेस ? - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर में शिशु रोग और अन्य चिकित्सक
विज्ञापन

ने होने से कांग्रेस ने अपना विरोध जताया। ब्लाक कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। अस्पताल परिसर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में हुए इस विरोध-प्रदर्शन में पालमपुर के कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को एसएमओ डॉ. जयदेश राणा के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर में पिछले करीब दो साल से शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है, जबकि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिट भी नहीं है। इससे अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की लैबों में कई टेस्ट नहीं हो रहे, जबकि ट्रिपल पर चली सीटी स्कैन और अन्य लैबों को अस्पताल प्रशासन को इसे ठीक करने के आदेश देने चाहिए। उन्होंने कहा सिविल अस्पताल पालमपुर में कांग्रेस के समय हर बीमारी के विशेषज्ञ मौजूद थे, लेकिन अब
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। उन्होंने मांग की कि अस्पताल में जल्द शिशु रोग और अन्य खाली पदों को जल्द भरा जाए। अन्यथा, कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वह कई बार
विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर अस्पताल में चिकित्सक भरने की मांग उठाते रहे हैं। लेकिन आज तक
सरकार ने नहीं सुनी। लिहाजा, जनता की समस्या को देख कांग्रेस को इसका
विरोध करना पड़ रहा है। कहा कि अस्पताल में चिकित्सक न होने से लोगों को
भारी परेशानी आ रही है। इस मौके पर नगर निगम की महापौर पूनम वाली, पूर्व
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन, आरठ झिकली के प्रधान प्रदीप ठाकुर आादि
मौजूद रहे। उधर, एसएमओ डा. जयदेश राणा ने कहा कि उन्हें एक ज्ञापन दिया
गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed