फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Complete pending development works soon: ADM

लंबित विकास कार्यों को जल्द करें पूरा : एडीएम

Thu, 22 May 2025 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Complete pending development works soon: ADM
धर्मशाला। एडीएम शिल्पी बेक्टा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को धर्मशाला में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही नियमित तौर पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जाए। सभी विकास खंड अधिकारी अपने-अपने ब्लाॅक की लोक लेखा समिति की स्थिति का स्टेट्स अपडेट करें। मुख्यमंत्री लोक भवन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को तत्परता के साथ पूरा करवाएं और इसकी रिपोर्ट परियोजना अधिकारी डीआरडीए को प्रेषित करें।
विज्ञापन


जिससे मुख्यमंत्री लोक भवन योजना के तहत निर्मित होने वाले भवनों स्थिति का आकलन किया जा सके। एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए प्रत्येक ब्लाॅक में हिम ईरा शॉप्स खोलने का निर्णय लिया है। इसमें अभी तक धर्मशाला, कांगड़ा और नगरोटा बगबां में हिम ईरा शाप्स स्थापित हो गई हैं, जबकि अन्य सभी विकास खंड अधिकारियों को कहा कि ब्लाॅक कार्यालय और उपमंडल स्तर पर हिम ईरा शाप्स खोलने के लिए प्राकलन तैयार करें। इस अवसर पर बैठक में ग्रामीण स्तर पर लाइब्रेरी खोलने, मिशन धन्वतरी, सांसद आदर्श ग्राम योजना, पौधारोपण और अनसपेंट मनी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले परियोजना अधिकारी डीआरडीए चंद्र वीर ने डीआरडीए के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सभी विकास खंडों के विकास खंड अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed