{"_id":"6a5bdf40fbc30a62a90072de","slug":"clear-mandate-against-the-government-in-panchayati-raj-and-urban-body-elections-bindal-kangra-news-c-399-1-sml1042-499037-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में सरकार के खिलाफ स्पष्ट जनादेश: बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में सरकार के खिलाफ स्पष्ट जनादेश: बिंदल
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल में पंचायती राज व नगर निगम चुनावों ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तस्वीर दिखा दी है। इन चुनावों में कांग्रेस कहीं भी खड़ी नहीं हो पाई। इन चुनावों में कांग्रेस सरकार ने जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया, लेकिन चुनाव परिणाम प्रदेश सरकार के खिलाफ स्पष्ट जनादेश हैं और जनता ने इसकी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगमों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई स्थानों पर अधिकृत उम्मीदवार तक घोषित नहीं किए थे, ऐसे में उसका जीत का दावा करना तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर नगर निकायों में सत्ता हासिल करने के लिए नियमों में मनमाना बदलाव करने का भी आरोप लगाया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 की चुनावी घोषणाओं को कांग्रेस सरकार ने अलमारी में बंद करके रख दिया है। जनता ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। बिंदल ने दावा किया कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वित्तीय सहायता समय पर नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने और जनता की गंभीर चिंताओं को दूर करने में विफल रही है, जिससे वह सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरुण मेहरा कूका, जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, चंद्र भूषण नाग, प्रवक्ता राकेश शर्मा, संजय शर्मा व प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु भी उपस्थित रहे।