फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CIVic amenities

नपं के करोड़ों के विकास कार्य आचार संहिता में भी रहेंगे जारी

Fri, 18 Dec 2020 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
CIVic amenities
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत में चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों पर चुनाव आचार संहिता का कोई असर नहीं पड़ेगा। नपं के ग्यारह वार्डों में वर्तमान में करीब तीन करोड़ की राशि से दो दर्जन से अधिक रास्तों के निर्माण कार्य जारी हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में 15 से 20 लाख की राशि से रास्तों के कार्य चले हुए हैं। रास्तों के निर्माण के साथ-साथ 200 एलईडी लाइटों की स्थापना विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार की जा रही है। इसके अतिरिक्त खीर गंगा घाट के समीप दो करोड़ से निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी पार्किंग का कार्य आधे से अधिक पूरा किया जा चुका है। इसके लिए नपं ने अब तक एक करोड़ 25 लाख की राशि जारी कर दी है। पपरोला के बुहली कोठी में प्रस्तावित डंपिंग साइट के रास्ते के के लिए जल शक्ति विभाग को एस्टीमेट बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही जल शक्ति विभाग को डंपिंग साइट की डीपीआर तैयार करने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में डंपिंग साइट के रास्ते के निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

नपं के सचिव प्रदीप दीक्षित ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी विकास कार्यों पर चुनावी आचार संहिता का प्रभाव नहीं पड़ेगा। आचार संहिता के मध्य भी आवश्यक कार्यों को अनुमति के बाद किया जा सकता है। नपं की अध्यक्ष रुचि कपूर ने बताया कि रास्तों के कार्य जल्द पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed