{"_id":"67f6c86aa815c0d6410f2d86","slug":"child-helpline-caught-three-children-begging-in-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1005-172544-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन ने तीन बच्चों को भीख मांगते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन ने तीन बच्चों को भीख मांगते पकड़ा
Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा स्थित धर्मशाला की ओर से धर्मशाला की गांधी वाटिका के समीप भीख मांग रहे तीन बच्चों को रेस्क्यू किया है। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी मनमोहन चौधरी ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1098 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ बच्चे गांधी वाटिका में भीख मांग रहे हैं और आने-जाने वालो को तंग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को भीख मांगने से रोका। बच्चों से भीख मांगने का कारण जाना तो उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता भी उनके साथ हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माता-पिता से लिखित में बयान लिए कि वह दोबारा बच्चों से कभी भीख नहीं मांगवाएंगे। संवाद
विज्ञापन