{"_id":"666b7574ea67a110620e7864","slug":"chief-ministers-wife-should-be-given-ticket-from-dehra-mankotia-kangra-news-c-95-1-kng1002-137423-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से दिया जाए टिकट : मनकोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से दिया जाए टिकट : मनकोटिया
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरिंद्र मनकोटिया ने मांग की है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। देहरा की जनता की मांग को वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मुख्यमंत्री से शिमला में मिलेगा। मनकोटिया ने कहा कि कमलेश ठाकुर देहरा के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार साबित होंगी।
कमलेश ठाकुर का मायका उपमंडल देहरा में है और मुख्यमंत्री का परिवार कई वर्ष पूर्व देहरा विधानसभा क्षेत्र के बह ढौंटा से ही गया है। उनकी आज भी यहां पर जमीनें हैं और अन्य पारिवारिक सदस्य हैं। यदि मुख्यमंत्री की पत्नी देहरा से चुनाव लड़ती हैं तो सभी उनके साथ एकजुटता ले साथ चलकर सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। मनकोटिया ने कहा देहरा की जनता पूर्व विधायक से सवाल पूछ रही है कि उन्हें पांच साल के लिए चुना गया था तो उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया। जनता में पूर्व विधायक के प्रति रोष है और जनता इसका जवाब चुनावों में दे देगी।