{"_id":"673c814d328d72ddd400c536","slug":"chief-minister-should-cover-up-the-departure-of-sp-baddi-after-packing-his-belongings-overnight-shanta-kangra-news-c-399-sml1038-224251-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी बद्दी के रातोंरात सामान समेट कर जाने से पर्दा उठाएं मुख्यमंत्री : शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी बद्दी के रातोंरात सामान समेट कर जाने से पर्दा उठाएं मुख्यमंत्री : शांता
Wed, 20 Nov 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 20 Nov 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
कहा, अगर अच्छे कार्यों की वजह से छुट्टी पर भेजा गया तो यह उनके साथ अन्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि बद्दी की पुलिस अधीक्षक इलमा अफरोज का रात के समय अपना सामान समेट कर बद्दी से चले जाना एक रहस्य बना हुआ है। प्रतिदिन यह रहस्य और गंभीर होता जा रहा है। उन्हें विशेष रूप से शिमला बुलाया गया था और उसके बाद वे बद्दी आईं, रात के समय सामान समेटा और अपने घर चली गईं। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने कोई अपराध किया है, जिसके कारण उसे सरकार ने छुट्टी पर भेजा है। यह सारी सच्चाई सरकार को जनता के सामने रखनी चाहिए, लेकिन यदि उनके अच्छे काम से कुछ प्रभावशाली लोग नाराज हो गए और उसी के कारण छुट्टी पर भेजा गया है तो यह बड़ी गंभीर बात है।
शांता कुमार ने कहा कि यह एक कड़वी सच्चाई है कि खननए अवैध धंधे साधारण लोग नहीं करते। इन अवैध धंधों के लिए कुछ बड़े लोग और नेता समर्थन देते हैं। इस प्रकार की भी बहुत सी खबरें आ रही हैं कि इलमा अफरोज के कुछ अच्छे कामों के कारण कुछ बड़े स्थानीय नेता नाराज थे। उन्होंने ही उन्हें छुट्टी पर भिजवाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से आग्रह किया है कि इस रहस्य से पर्दा उठाएं और यदि इलमा अफरोज नेे कोई साहस कर अच्छा काम किया है तो उसे सम्मानित करने का साहस दिखाएं।
-- -