फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chief Minister, my house is in danger...no one is asking.

Kangra News: मुख्यमंत्री जी मेरा घर खतरे में...कोई नहीं पूछ रहा

Fri, 19 Sep 2025 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister, my house is in danger...no one is asking.
रात को मौके पर पहुंची महिला पटवारी घर का निरीक्षण करती हुई 
पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जी मेरा घर खतरे में है, कोई पूछ नहीं रहा है। इसका पता चलते ही हलका महिला पटवारी आधी रात को मौके पर पहुंचीं तो सबकुछ ठीक पाया गया। यह वाकया है सुलह विधानसभा के अपर मैंझा गांव का। बुधवार को अपर मैंझा के एक व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन पर कॉल की कि उसका घर खतरे में है। सीएम हेल्पलाइन पर कई गई कॉल से हरकत में आए अधिकारियों ने पालमपुर प्रशासन को घर की हालत जानने के आदेश दिए। लिहाजा, आदेश मिलते ही मैंझा हलका की महिला पटवारी रात करीब साढ़े दस बजे मैंझा में पहुंच गईं। इसका पता चलते ही पंचायत प्रधान जोवन राम और पंचायत सदस्य प्यार चंद भी मौके पर पहुंचे। जब महिला पटवारी ने मौके पर निरीक्षण किया तो मकान में डंगा न लगने से पानी की समस्या पाई गई, जबकि घर को बिल्कुल सुरक्षित पाया गया।
विज्ञापन

इस व्यक्ति ने घर में आ रहे पानी को लेकर इसकी शिकायत की थी कि उसकी अब तक किसी ने नहीं सुनी। लेकिन बड़ी बात यह है कि महिला पटवारी आधी रात को अपने घर से 17 किलोमीटर दूर से मैंझा पहुंचीं। महिला पटवारी ने रात को किसी खतरे से न डरते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा को पूरी तरह निभाया अन्यथा, रात साढ़े दस बजे किसी महिला का घर से निकलने पर कुछ भी अनहोनी हो सकती है। पटवारी मीनाक्षी कटोच ने कहा कि उन्होंने रात को घर का निरीक्षण किया तो वह सुरक्षित पाया गया। इसे लेकर रात को ही अपनी रिपोर्ट नायब तहसीलदार सुलह को भेज दी गई है। नायाब तहसीलदार प्रकाश चंद ने कहा कि ऊपर से आदेश आते ही कि हलका पटवारी मौके पर गई थीं लेकिन वहां पर सब ठीक पाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed