फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chief Minister gave false assurances to unemployed librarian: Kishori

मुख्यमंत्री ने बेरोजगार लाइब्रेरियन को दिए झूठे आश्वासन : किशोरी

Sun, 09 Mar 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Mar 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave false assurances to unemployed librarian: Kishori
जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ के प्रदेश महासचिव किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जेओए लाइब्रेरियन के पदों को भरने को लेकर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह नीति जारी रही तो हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली जैसी हो सकती है।
विज्ञापन

संघ की जवाली में आयोजित बैठक में किशोरी लाल ने कहा कि वर्ष 2009 से अब तक 25,000 लाइब्रेरियन डिप्लोमाधारक रोजगार की आस में हैं। इनमें से कई आयु सीमा पार कर चुके हैं और कई इसकी कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लाइब्रेरियन कोर्स करवाकर युवाओं को गुमराह कर रही है, लेकिन रोजगार देने में विफल रही है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारी पूर्व में कांग्रेस और भाजपा सरकारों से लगातार इन पदों को भरने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द लाइब्रेरियन के पदों को नहीं भरती तो आगामी विधानसभा चुनाव में प्रशिक्षित लाइब्रेरियन कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed