फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Center opened, forgot to deploy Panchkarma specialist

Kangra News: केंद्र खोल दिया, पंचकर्मा विशेषज्ञ की तैनाती भूले

Mon, 21 Apr 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 21 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Center opened, forgot to deploy Panchkarma specialist
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सरकार ने आयुर्वेदिक एवं पंचकर्मा केंद्र की स्थापना की थी लेकिन यह केंद्र अपनी पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर पा रहा है। इसका प्रमुख कारण पंचकर्मा विशेषज्ञ की नियुक्ति न होना है। वर्तमान में यह केंद्र केवल एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के सहारे चल रहा है, जिसके चलते क्षेत्रवासियों को पंचकर्मा जैसी प्राचीन और प्रभावी चिकित्सा पद्धति का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इस स्थिति पर निराशा जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शीघ्र विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पंचकर्मा केंद्र में विशेषज्ञ की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होंगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर त्वरित हस्तक्षेप और आवश्यक आदेश जारी करने की अपील की है।
विज्ञापन


परागपुर में भवन की कमी के कारण पंचकर्मा केंद्र संचालित नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में उपलब्ध भवन विवादित है। जैसे ही उपयुक्त भवन की सुविधा उपलब्ध होगी, पंचकर्मा विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अरुण शर्मा, उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, देहरा

- पंचकर्मा केंद्र की स्थापना से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन विशेषज्ञ न होने के कारण हमें उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। यह समय और धन की बर्बादी है। सरकार को तुरंत इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। -विनीत, स्थानीय निवासी

पंचकर्मा एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, लेकिन केंद्र में विशेषज्ञ की कमी के कारण हम इसका लाभ नहीं उठा पा रहे। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि इस केंद्र को पूर्ण रूप से कार्यशील बनाया जाए। - रणधीर सिंह, उपप्रधान, व्यापार मंडल परागपुर


विशेषज्ञ की नियुक्ति से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह केंद्र आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार से जल्द कार्रवाई की उम्मीद करते हैं। - ईशु शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed