{"_id":"68054f5cfd47fa10640f1450","slug":"cctv-will-keep-an-eye-on-those-who-violate-traffic-rules-in-baijnath-kangra-news-c-95-1-ssml1021-174070-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सीसीटीवी से रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सीसीटीवी से रहेगी नजर
Mon, 21 Apr 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के राष्ट्रीय उच्च मार्ग में ताशी जोंग से लेकर आवाही नाग मंदिर तक और बाजारों के व्यस्त स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी के सहयोग से स्थापित किए जा रहे इन कैमरों की स्थापना से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले और व्यस्त एरिया में होने वाली घटनाओं पर पूरी तरह से नजर रखी जा सकेगी। इससे दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
आने वाले समय में ये कैमरे पुलिस थाना से ऑनलाइन जुड़ेंगे और जैसे ही वाहन चालक नियमों की अवहेलना करेगा, उसका चालान कट जाएगा। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि पांच किलोमीटर के एरिया में लगने वाले इन आधुनिक 34 कैमरों की स्थापना जिला पुलिस अधीक्षक की देखरेख में हो रही है और इसके लिए पोल की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। मई से ये कैमरे अपना कार्य शुरू कर देंगे। संवाद