फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cash offering of Rs 72 lakh in Jwalamukhi during Navratri

Kangra News: नवरात्र में ज्वालामुखी में 72 लाख रुपये का नकद चढ़ावा

Fri, 31 Mar 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cash offering of Rs 72 lakh in Jwalamukhi during Navratri
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र माह के नवरात्र शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा मां के चरणों में चढ़ाया।
विज्ञापन

वित्त एवं लेखा अधिकारी ज्वालामुखी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि नौ दिनों में एक लाख 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इन नौ दिनों में माता के भक्तों ने 72 लाख 14 हजार 758 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसके अलावा नौ ग्राम 500 मिली ग्राम सोना, चार किलो 200 ग्राम चांदी व 33 डालर अमेरिकन विदेशी मुद्रा अर्पित की। उन्होंने बताया कि नवरात्रों में लंगर व्यवस्था भी सही रही और श्रद्धालुओं को तीन समय के भोजन की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग व सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुजारी वर्ग व प्रशासन के सहयोग से नवरात्र शांतिपूर्ण संपन्न हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed