{"_id":"613510118ebc3e0e8d6f580d","slug":"case-registered-against-one-for-slapping-former-mla-kangra-news-sml3828340106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को थप्पड़ मारने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक को थप्पड़ मारने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। भवारना ब्लॉक की पंचायत रड़ा में 31 अगस्त मंगलवार को पूर्व विधायक से हुई मारपीट मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने पूर्व विधायक की शिकायत आने पर यह मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूर्व विधायक को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार 31 अगस्त को भवारना ब्लॉक की रड़ा पंचायत में एक व्यक्ति ने पीछे से पूर्व विधायक को थप्पड़ मार दिया था। पूर्व विधायक रड़ा पंचायत में पंचायत भवन के शिलान्यास के विरोध में धरने पर बैठे थे।
लिहाजा, वहां पर उनसे हुई हाथापाई के बाद एक व्यक्ति ने पीछे से उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसका दो दिन बाद वीडियो सोशल मीडिया में जारी हुआ था। इसमें साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति ने पूर्व विधायक को पीछे से थप्पड़ मारा है। इसकी शिकायत अब पूर्व विधायक ने रविवार को पुलिस में कर दी है। शिकायत आते ही पुलिस ने शब्बीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जबकि शब्बीर सिंह ने सोशल मीडिया में थप्पड़ मारने का अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस अब पूर्व विधायक का मेडिकल करवाएगी। उधर, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने पूर्व विधायक की शिकायत आने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूर्व विधायक का मेडिकल करवाएगी। कहा कि पुलिस ने उनकी शिकायत आते ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है, जबकि अगली कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट पर की जाएगी।