{"_id":"690f98e0dac96d494600accf","slug":"case-filed-against-woman-accused-of-smearing-black-ink-on-elderly-man-kangra-news-c-95-1-kng1024-204841-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बुजुर्ग पर कालिख पोतने की आरोपी महिला पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बुजुर्ग पर कालिख पोतने की आरोपी महिला पर केस दर्ज
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मिनी सचिवालय देहरा के सामने शुक्रवार को एक महिला की ओर से बुजुर्ग पर कालिख पोतने और थप्पड़ मारने का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से देहरा पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया है, जिसमें एसडीएम कार्यालय देहरा के बाहर कुछ दूरी पर एक महिला ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़ कर उनके साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और स्याही जैसा पदार्थ फेंकते हुए देखा जा रहा है।
इस वीडियो में स्थानीय पुलिस कर्मियों और आसपास उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग को महिला के चंगुल से छुड़ाया गया है। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग का मेडिकल सिविल अस्पताल देहरा में करवाया है। शुक्रवार दोपहर को देहरा बाजार में महिला और बुजुर्ग व्यक्ति के बीच जमीन विवाद के चलते जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
मिनी सचिवालय के बाहर सड़क पर एक महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति के मुंह पर कालिख पोत दी और उसके साथ मारपीट की। घटना को किसी ने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आगे की तफ्तीश जारी है। संवाद