{"_id":"61f4e6c2d943f75ae0857da28468d66a","slug":"case-against-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीसी को कमरे में बंद किया, दो व्यापारियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीसी को कमरे में बंद किया, दो व्यापारियों पर केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, डमटाल(कांगड़ा)।
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
डमटाल अनाज मंडी में आबकारी एवं कराधान विभाग के एटीसी को कमरे में बंद करने और विभागीय कार्रवाई में अड़चन डालने के मामले में इंदौरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त विवेक महाजन की शिकायत पर अनाज मंडी के दो व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि आबकारी विभाग ने भी इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए गोदाम की चेकिंग न करने देने और बिल न दिखाने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह है मामला
बुधवार को डमटाल अनाज मंडी में चेकिंग करने आए एटीसी विवेक महाजन ने एक व्यापारी को माल के बिल और गोदाम दिखाने को कहा था। इसके बाद उक्त व्यापारी ने मंडी के दूसरे व्यापारियों को इकट्ठा कर लिया और एटीसी को कमरेे में बंद करके नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस मामले में एटीसी विवेक महाजन ने डमटाल पुलिस चौकी में अनाज मंडी के व्यापारी नरिंद्र कुमार और राकेश महाजन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने पर मामला दर्ज करवाया है। उधर, इंदौरा पुलिस थाने के एडिशनल एसएचओ चैन सिंह ने बताया कि एटीसी विवेक महाजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही इसका चालान बनाकर कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।