फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cartridge found in Israeli national's bag at Gaggal Airport.

Kangra News: गगल एयरपोर्ट पर इस्राइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस

Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cartridge found in Israeli national's bag at Gaggal Airport.
गगल (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट पर मंगलवार को धर्मशाला से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे इस्राइली नागरिक के बैग से चेकिंग के दौरान कारतूस बरामद हुआ। यात्री के रजिस्टर्ड बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग में सुरक्षा कर्मियों को कारतूस दिखाई दिया। इसके बाद इसे तुरंत जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान लेवे उपनयन के रूप में हुई है। वह स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-2451 से धर्मशाला से दिल्ली जाने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट के सुरक्षा प्रभारी रोहित सोनी ने मंगलवार को दूरभाष के माध्यम से गगल पुलिस थाना को सूचना दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों के सामान की जांच के दौरान आरोपी के रजिस्टर्ड बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई। इसमें एक कारतूस दिखाई दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्यों की पुष्टि की। इसके बाद सुरक्षा प्रभारी रोहित सोनी के बयान दर्ज किए गए। बयान के आधार पर पुलिस थाना गगल में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की आगामी जांच मुख्य आरक्षी (एचसी) विकास भट्ट कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी नागरिक के पास कारतूस कहां से आया और उसे अपने साथ ले जाने का क्या मकसद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed