फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Car fell from the pole at Chaubin Chowk

Kangra News: चौबीन चौक में डंगे से गिरी कार

Fri, 29 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Car fell from the pole at Chaubin Chowk
डंगे से नीचे गिरी कार। जागरूक पाठक।
चौबीन चौक में डंगे से गिरी कार
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। चोबीन चौक से गणेश बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक मारुति कार डंगे से नीचे गिर गई। इस कार को एक महिला चला रही थी। गनीमत यह रही कि महिला को इस दुर्घटना में खरोंच तक नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे के करीब महिला गणेश बाजार की तरफ से आई और गाड़ी को डंगे के साथ पार्क करके बैंक की ओर चली गई। उसी समय किसी कारण से वापस आ गई और गाड़ी को एक तरफ पार्क करने लगी। इस दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो कर करीब 50 फुट नीचे गिर गई। लोगों और आसपास के व्यापारियों का कहना है कि इस स्थान पर रोजाना ट्रैफिक रहती है और इस डंगे पर बेरीकेड्स होने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed