{"_id":"66070cecb1259f9e95064824","slug":"candidates-will-be-announced-before-april-7-jaggi-kangra-news-c-95-1-ssml1008-130118-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 अप्रैल से पहले होगी प्रत्याशियों की घोषणा : जग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 अप्रैल से पहले होगी प्रत्याशियों की घोषणा : जग्गी
Sat, 30 Mar 2024 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि लोकसभा और विस उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के तहत पार्टी हाईकमान संबंधित क्षेत्रों में सर्वे करा रहा है। जल्द ही सर्वे की रिपोर्ट मिल जाएगी। 7 अप्रैल से पहले पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। देवेंद्र जग्गी शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बागी विधायकों पर व्यक्तिगत एजेंडे के तहत सरकार को गिराने का प्रयास करने के आरोप लगाए।
देवेंद्र जग्गी ने कहा कि धर्मशाला की जनता अब अयोग्य ठहराए गए विधायक की बातों में फंसने वाली नहीं। जिस व्यक्ति को वर्ष 2012 में बैजनाथ से उठाकर धर्मशाला से विधानसभा का चुनाव लड़ाया, प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया, 2019 के उपचुनाव में मैदान छोड़ भागने के बावजूद 2022 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनाया गया, उनके मुंह से यह बातें शोभा नहीं देतीं कि उन्हें अपमानित किया गया। धर्मशाला की जनता नें उन्हें वोट डालकर विधायक बनाया, लेकिन विधायक पिछले 13 महीने में न तो जनता से मिले और न ही अपने घर के गेट उनके लिए खोले। जग्गी ने कहा कि अब बागी विधायक कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा के लोग डरे और सहमे हुए हैं। इस मौके पर नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, प्रदेश सचिव पुनीत मल्ली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनीत धीमान, पूर्व अध्यक्ष सुरेश धीमान, युकां जिला अध्यक्ष पंकज कुमार और पार्षद अनुराग कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।