{"_id":"612bbc488ebc3e2f785002e0","slug":"campus-interview-in-shahapur-iti-on-1st-september-kangra-news-sml382047695","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई शाहपुर पहली सितंबर को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई शाहपुर पहली सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। आईटीआई शाहपुर में पहली सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान होंडा कार इंडिया लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों के 200 युवाओं को रोजगार देगी।
जानकारी के अनुसार होंडा कार इंडिया लिमिटेड कंपनी राजस्थान पहली सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से एक साल के लिए अप्रेंटिस करने का मौका देगी।
कंपनी आईटीआई के विभिन्न फ्रेशर ट्रेड होल्डर 200 युवाओं को चयनित करेगी। आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर नीलम रानी ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार आईटीआई शाहपुर में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि होंडा कार इंडिया लिमिटेड कंपनी के इस साक्षात्कार में फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीकल, पेंटर, टर्नर ट्रेड के 2019 और 2020 के फ्रेशर युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 22 वर्ष के बीच हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस कैंपस साक्षात्कार में आए अभ्यर्थियों को 10वीं के प्रमाण पत्र, आईटीआई पास होने के तकनीकी प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड या पैन कार्ड, इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पंजीकरण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स अपने साथ लेकर आना अनिवार्य होगा । कंपनी के उप प्रबंधक सुमित कपूर ने कहा कि होंडा कार इंडिया लिमिटेड, दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। यह राजस्थान में संयंत्र स्थापित करने वाली पहली ऑटोमोबाइल कंपनी है। सुमित कपूर ने कहा कि जहां तक संभव हो, उम्मीदवारों को कोविड का टीका लगा होना चाहिए। वहीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य तरुण कुमार ने बताया कि पहली सितंबर को होने वाले इस कैंपस साक्षात्कार में बेरोजगार युवाओं को एक अच्छी कंपनी में काम सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल के साथ-साथ पंजाब के युवा भी कैंपस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। कैंपस में आने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ पीने का पानी, खाना, हैंड सैनिटाइजर और मास्क अवश्य रखना होगा।