{"_id":"616db902454e3837bf78e426","slug":"call-all-eligible-people-for-second-dose-kangra-news-sml387624951","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी डोज के लिए सभी पात्र लोगों से संपर्क करे विभाग: डॉ निपुण जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी डोज के लिए सभी पात्र लोगों से संपर्क करे विभाग: डॉ निपुण जिंदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज सभी को मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कोरोना वैक्सीन की जिला टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल की अध्यक्षता में हुई। डीसी ने निर्देश दिए कि दूसरी डोज के लिए सभी पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर फोन पर संपर्क किया जाए।
हर पंचायत में सप्ताह में एक बार कोरोना वैक्सीन लगाई जाए तथा पंचायती राज व आईसीडीएस विभाग इसकी निगरानी करे। आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए एक फॉर्मेट तैयार किया जाए और वह अगले हफ्ते से घर-घर जाकर जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है, उनकी लिस्ट बनाएं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दिन के अलावा शाम 4 बजे से 9 बजे तक भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो गीत बनवाया गया है, उसे स्कूलों, पंचायती राज के सोशल मीडिया ग्रुप, मंदिरों, म्यूनिसिपल कमेटी की गाड़ियों, बस स्टैंड में भी चलाया जाए, ताकि लोग जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि 19 से 21 अक्तूबर तक इलेक्शन ड्यूटी की रिहर्सल में आने वाले कर्मचारियों का भी कोरोना वैक्सीनेशन सुनिश्चित की जाए। शव वाहन की उपलब्धता के लिए सीएमओ कांगड़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के लिए निर्देश दिए।