फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bustle returns to the tourist town; hotels over 80% booked.

Kangra News: पर्यटन नगरी में लौटी रौनक, होटल 80 फीसदी से अधिक पैक

Sat, 03 Oct 2026 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 03 Oct 2026 08:31 AM IST
विज्ञापन
Bustle returns to the tourist town; hotels over 80% booked.
धर्मशाला में शुक्रवार शाम को लगा जाम। अमर उजाला
धर्मशाला/बीड़। गांधी जयंती के अवकाश और लंबे वीकेंड के संयोग से जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों धर्मशाला, मैक्लोड़गंज और बीड़-बिलिंग में सैलानियों की रौनक लौट आई है। शुक्रवार को धर्मशाला के निजी होटलों में 80 फीसदी से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़-बिलिंग में भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बरसात का मौसम खत्म होने के बाद पहली बार होटल व साहसिक खेल कारोबार में इतनी तेजी देखी गई है, जिससे लंबे समय से मंदी का सामना कर रहे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। अवकाश के चलते बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को धर्मशाला और मैक्लोड़गंज के दर्शनीय स्थलों पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से धर्मशाला में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। जाम के कारण वाहनों को रेंग-रेंग कर गुजरना पड़ा। होटल संचालकों के अनुसार बरसात के बाद ऑक्यूपेंसी पहली बार 50 फीसदी के पार पहुंची है, जबकि कई प्रमुख होटलों में यह आंकड़ा 80 फीसदी से अधिक रहा। वीकेंड से पहले पर्यटकों की इस आमद से शनिवार और रविवार को भी कारोबार के चमकने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि शुक्रवार को पर्यटन नगरी के निजी होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। बरसात के बाद यह उछाल इस वीकेंड पर पर्यटन कारोबार के लिए बेहद सुखद संकेत है।

बीड़-बिलिंग : 601 पर्यटकों ने भरी उड़ान, बिना बुकिंग पहुंचे सैलानी हुए मायूस
बीड़ (कांगड़ा)। लंबे सप्ताहांत के चलते बीड़-बिलिंग घाटी में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शुक्रवार को कुल 601 पर्यटकों ने बिलिंग से उड़ान भरकर पैराग्लाइडिंग के रोमांच का लुत्फ उठाया। हालांकि, दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के कारण करीब दो से तीन घंटे तक उड़ानें प्रभावित रहीं, लेकिन मौसम खुलते ही आसमान दोबारा रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सज गया। घाटी में उमड़ी भीड़ के चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। बरसात के बाद शुरू हुए इस नए पर्यटन सीजन में बिना अग्रिम बुकिंग के पहुंचे कई पर्यटकों को ठहरने के लिए कमरे नहीं मिले, जिससे उन्हें मायूस होना पड़ा। इसके बावजूद सुहावने मौसम और पैराग्लाइडिंग के उत्साह ने सैलानियों का जोश बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed