{"_id":"6abfc3ce2ee456873209173b","slug":"congratulatory-fee-for-transgender-individuals-fixed-in-chauli-kangra-news-c-95-1-kng1046-259217-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चौली में ट्रांसजेंडर की बधाई राशि तय, फेरीवालों का सत्यापन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चौली में ट्रांसजेंडर की बधाई राशि तय, फेरीवालों का सत्यापन जरूरी
Sat, 03 Oct 2026 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:16 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत चौली ने हिजड़़ों (ट्रांसजेंडर) की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए जन्म व शादी के अवसर के लिए राशि तय कर दी है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी फेरीवालों का पुलिस सत्यापन बी जरूरी कर दिया है। गांधी जयंती पर प्रधान राकेश कुमार और उपप्रधान संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
पारित प्रस्ताव के अनुसार अब क्षेत्र में ट्रांसजेंडर को बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और विवाह समारोह में 3100 रुपये ही बधाई स्वरूप दिए जाएंगे। वहीं, स्थानीय सुरक्षा पुख्ता करने के उद्देश्य से पंचायत में फेरी लगाने वाले हर विक्रेता के लिए पुलिस और पंचायत से सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें पंचायत घर में 100 रुपये शुल्क देकर पर्ची कटवानी होगी, जिसकी वैधता 15 दिन रहेगी।
बैठक में शिक्षा और राजस्व से जुड़े मुद्दों पर भी फैसले लिए गए। इसके तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ एट चौली करने तथा लोगों की सुविधा के लिए पटवार सर्कल को चौली से जोड़ने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इन प्रस्तावों को आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।