{"_id":"66428b1ec36ea4a0750e4d94","slug":"businessmen-hopeful-in-mcleodganj-possibility-of-hotels-being-packed-up-to-65-percent-this-month-kangra-news-c-95-1-kng1003-134415-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मैक्लोडगंज में कारोबारियों को उम्मीद, इस माह 65 फीसदी तक होटल पैक रहने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मैक्लोडगंज में कारोबारियों को उम्मीद, इस माह 65 फीसदी तक होटल पैक रहने की संभावना
Tue, 14 May 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के होटलों में इस माह 65 फीसदी ऑक्यूपेंसी की संभावना पर्यटन कारोबारियों ने जताई है। वहीं, चुनाव के बाद कारोबारियों को मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आमद बढ़ने का इंतजार है। देश भर में इन दिनों चुनावी माहौल है, कई राज्यों के पर्यटक ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में धर्मशाला और मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों का रुख करते थे, लेकिन चुनाव के कारण वे लोग नहीं आ पाए हैं। ऐसे में होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि अब इन राज्यों के पर्यटकों का आगमन जून से शुरू होगा और पर्यटन सीजन जुलाई तक जाएगा।
धर्मशाला स्टेडियम में हाल ही में खेले गए आईपीएल मुकाबलों की बात करें तो 5 मई के मुकाबले के चलते होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक हो गई थी, जबकि 9 मई के मुकाबले में आक्यूपेंसी में करीब 20 फीसदी गिरावट देखी गई। ऐसे में अब होटल कारोबारियों उम्मीद लगाए बैठे हैं कि चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक बार फिर से पर्यटक जुटेंगे।
चुनावों के चलते इस बार पर्यटन सीजन जुलाई तक जाएगा। 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होना है, ऐसे में जून से पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। वीकेंड पर मैक्लोडगंज में 50 फीसदी के करीब आक्यूपेंसी दर्ज की गई है। चुनावों के बाद निश्चित तौर पर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा और पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा।
विज्ञापन
- अश्वनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला