फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Business stopped due to four lane construction, businessmen said - customers shy away from coming to the shop

Kangra News: फोरलेन निर्माण से व्यापार ठप, कारोबारी बोले-दुकान में आने से कतराते हैं ग्राहक

Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Business stopped due to four lane construction, businessmen said - customers shy away from coming to the shop
जसूर (कांगड़ा)। व्यापारिक कस्बा जसूर में गत दो वर्ष से शुरू हुए फोरलेन के कार्य आज तक पूरा न होने के चलते कारोबारी और स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। कारोबारियों का कहना है कि इसके निर्माण में जहां उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। वहीं, उनका कारोबार भी ठप है। उनकी दुकानों में खरीदार आने से कतराने लगे हैं। इसके चलते कस्बे से काफी कारोबारी अपना व्यापार समेट कर चले गए हैं।
विज्ञापन

जसूर कस्बे के व्यापारी मुकुल धीमान, राॅकी महाजन, नंदू शर्मा, अजय पठानिया, नितिन, अश्विनी शर्मा, कालू, अंकित वर्मा, व्यापारी अर्पण भारती और राकेश गुप्ता आदि का कहना है कि फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से बनाए जा रहे एक पिलर की कैपिंग के लिए तीन से चार माह का समय लिया जा रहा है। कस्बे में लगभग 32 के करीब पिलर बनाए गए हैं। इनमें कैपिंग के कार्य के लिए इस तरह लगभग चार से पांच साल का समय लगेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कंपनी में कर्मचारियों और मशीनरी के अभाव के चलते एक-एक कैपिंग के कार्य को इतना समय लग रहा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि निर्माण कंपनी को कड़े निर्देश दिए जाएं। व्यापार मंडल के प्रधान राजू महाजन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर कस्बे में प्रतिदिन पानी का छिड़काव नहीं हुआ तो वह व्यापारियों के साथ मिलकर निर्माण कंपनी और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोरलेन कंपनी के सीईओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस कस्बे का कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिलरों की कैपिंग के लिए विशेष मशीनरी यानी लांचर लाए जाएंगे। जबकि बिजली की हाई वोल्टेज तारों को अक्तूबर के बाद हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed