फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   bus accident, two died

खड़े ट्रक से टकराई वोल्वो बस, दो की मौत

Sun, 23 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 23 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
bus accident, two died
निकटवर्ती गांव जांदला में रविवार सुबह नंगल-श्रीआंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस  की मदद से बीबीएमबी अस्पताल नगंल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक एवं बस के परखचे उड़ गए। जानकारी के अनुसार हिमाचल परिवहन निगम से अटैच वोल्वो बस दिल्ली से धर्मशाला आ रही थी। इसी दौरान गांव जांदला के निकट बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन

    
हादसे में बस परिचालक अनिल धीमान निवासी धलूं (नगरोटा बगवां) और अपने दो बच्चों के साथ सफर कर रही सुधा पत्नी दिनेश कुमार निवासी मेरठ की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक में भरा नमक भी बस के भीतर तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


उधर, एएसआई बलवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  घायलों में संतोष कुमार, उमेध, राजन राय, राकेश कुमार, कमल देव, हीरा सिंह, अंशुमन, आरसी अवस्थी, रवि जीत, सुनीता एवं खुशी शामिल हैं। ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed