फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Buded villagers got angry over non-construction of road, said - will not vote this time

Kangra News: सड़क न बनने पर फूटा बडेड के ग्रामीणों का गुस्सा, कहा-इस बार नहीं डालेंगे वोट

Tue, 07 May 2024 04:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 07 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Buded villagers got angry over non-construction of road, said - will not vote this time
कोटला बडेड सम्पर्क मार्ग के खस्ता हालत
कोटला (कांगड़ा)। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के गृह विधानसभा क्षेत्र जवाली के एक छोर पर चंबा जिला की सीमा के साथ सटे दुर्गम गांव बडेड के 70 परिवार सड़क और मतदान केंद्र की सुविधा से वंचित हैं। बडेड गांव के प्रीतम सिंह राणा, रविंद्र, चैन सिंह, उत्तम सिंह, प्रेम सिंह, जीवन कुमार, हंस राज, रविंद्र, अशोक, सुखदेव, शाम सुंदर और सुमन कुमार आदि ने कहा कि सुविधाएं न मिलने के चलते उन्होंने फैसला लिया है कि वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जब तक गांव का रोड बडेड से कोटला तक पक्का नहीं होगा और गांव में पोलिंग बूथ स्थापित नहीं होगा कोई भी गांववासी मतदान नहीं करेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कांग्रेस और भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी पक्की सड़क न होने के चलते बीमार और प्रसव पीड़ा से कराहती महिलाओं को चारपाई पर या पीठ पर उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कोटला सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि फोरलेन परियोजना के कारण कोटला बडेड सड़क बाधित है, इसका रखरखाव फोरलेन परियोजना ने ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी और उपमंडल अधिकारी जवाली विचित्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बडेड के लोगों ने अलग पोलिंग बूथ की मांग देरी से की है, जो कि चुनाव अधिसूचना जारी हो जाने के कारण अभी संभव नहीं है, अगली बार के चुनाव में ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed