फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Breastfeeding is nature's first gift and the basis of lifelong health: Vice Chancellor

स्तनपान प्रकृति का पहला उपहार और आजीवन स्वास्थ्य का आधार : कुलपति

Sun, 10 Aug 2025 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 Aug 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
Breastfeeding is nature's first gift and the basis of lifelong health: Vice Chancellor
कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य विज्ञान, पोषण एवं प्रौद्योगिकी विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया। सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव का उद्देश्य शिशुओं और माताओं दोनों के लिए स्तनपान के अनेक लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने कहा कि स्तनपान प्रकृति का पहला उपहार है और आजीवन स्वास्थ्य का आधार है।
डॉ. कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि स्तनपान पर जागरूकता बढ़ाकर हम स्वस्थ पीढि़यों में निवेश करते हैं। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. चंद्रकांता वत्स ने संकाय के प्रयासों की सराहना की और समाज के कल्याण के लिए ऐसी पहल की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में स्तनपान को एक महत्वपूर्ण अभ्यास के रूप में रेखांकित किया, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास में सहायक होता है और मातृ-शिशु संबंध को पोषित करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पोस्टर निर्माण, नारा लेखन और समूह चर्चा जैसी विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इनमें लगभग 40 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जागरूकता अभियान में सिद्धबाड़ी स्थित गुंजन सामुदायिक रेडियो पर प्रसारित शिशु को स्तनपान के लिए एक खुशहाल और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना विषय पर एक रेडियो वार्ता और कृषि में महिलाओं पर अखिल भारतीय समन्वयक अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत स्तनपान का महत्व विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed