{"_id":"67c20ccaa87a086406006861","slug":"brainstorming-on-new-reproductive-technology-in-csir-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1021-167196-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएसआईआर पालमपुर में नई प्रजनन प्रौद्योगिकी पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएसआईआर पालमपुर में नई प्रजनन प्रौद्योगिकी पर मंथन
Sat, 01 Mar 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर) पालमपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। कार्यक्रम में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया से डॉ. बैरी पोगसन ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने फसलों में सुधार के लिए नई प्रजनन प्रौद्योगिकी पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने बदलते पर्यावरण और बढ़ती जनसंख्या में प्रजनन प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जोर दिया।
डॉ. ऋषिकेश भालेराओ, स्वीडिश अकादमी ऑफ एग्रीकल्चर स्वीडन ने विज्ञान में और अधिक निवेश एवं युवाओं को आकर्षित करने पर बल दिया। इससे पहले सीएसआईआर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिक प्रयासों और कार्यों की जानकारी दी तथा बताया कि कैसे इनसे जैव-आर्थिक और लोगों की आजीविका को सुधारने में मदद मिली है।