फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Body of man missing for three months found hanging from tree

Kangra News: तीन महीने से लापता व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 24 Dec 2025 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Dec 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Body of man missing for three months found hanging from tree
बरियाल/नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। वन्य प्राणी विभाग नगरोटा सूरियां के इंटरप्रिटेशन केंद्र के समीप बुधवार को एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। शव तीन महीने से लापता जीवन कुमार (60) निवासी गांव बासा (नगरोटा सूरियां) का है।
विज्ञापन

एएसपी पुलिस जिला नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक स्थानीय निवासी ने बासा पंचायत के उप-प्रधान को झाड़ियों में शव लटके होने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद जवाली के थाना प्रभारी देशराज और नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को अपने संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जीवन कुमार पिछले करीब तीन महीनों से घर से गायब थे और परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही नगरोटा सूरियां चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब परिवार के सदस्यों को मौके पर बुलाया तो उन्होंने मृतक की शिनाख्त जीवन कुमार के रूप में की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed