{"_id":"677a75b673aa99b82a0da859","slug":"bluntly-the-traders-of-shahpur-market-will-not-move-back-even-a-single-meter-beyond-30-meters-kangra-news-c-95-1-kng1005-160735-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दाे टूक, 30 से एक भी मीटर पीछे नहीं हटेंगे शाहपुर बाजार के कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दाे टूक, 30 से एक भी मीटर पीछे नहीं हटेंगे शाहपुर बाजार के कारोबारी
Mon, 06 Jan 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर बाज़ार में चला फोरलेन का काम।
बोले-प्रशासन और कंपनी के दबाव बनाने पर करेंगे एकजुट होकर करेंगे आंदोलन
फोरलेन के विरोधी नहीं हैं, लेकिन लोगों का रोजगार भी बचना चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर बाजार में फोरलेन का काम जोर-शोर से चला है। कारोबारियों ने स्वेच्छा से 30 मीटर तक अपनी दुकानें तोड़ दी हैं। अब इससे ज्यादा दुकानदार एक मीटर भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
दुकानदारों ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर शासन, प्रशासन और निर्माण कंपनी ने ज्यादा दबाव डाला तो वे आंदोलन की राह पकड़ेंगे। यदि स्थानीय विधायक, सांसद और सड़क परिवहन मंत्री शाहपुर बाजार को बचाने की पैरवी कर रहे हैं तो वे कौन सी अदृश्य ताकतें हैं जो शाहपुर को उजाड़ने पर तुली हुई हैं।
हर दिन दुकानदारों पर दुकानें खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसे शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य बंटू भाटिया, सचिन महाजन, विपिन वर्मा, आशीष शर्मा, सोनू वाही, नीरज महाजन, प्रतीक महाजन, ललित कुमार और मोनू चौधरी ने कहा कि वे फोरलेन के विरोधी नहीं हैं, लेकिन लोगों का रोजगार भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
भारत में बहुत से फोरलेन 30 मीटर से कम में बने हैं। तो फिर शाहपुर में ऐसा क्यों नहीं संभव है। सांसद राजीव भारद्वाज के प्रयासों से लगभग तीन मीटर की राहत मिल चुकी है, जिस पर सड़क और परिवहन राज्य मंत्री भी अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके हैं। अब वे कौन सी ताकतें हैं जो दुकानदारों पर लिखित आदेश लाने का दबाव बना रही हैं। वे 30 मीटर के फोरलेन को सहमति दे चुके हैं, लेकिन अब इससे ज्यादा एक इंच भी झुकने को तैयार नहीं हैं।