फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP will take out Tiranga Yatra at booth level: Pawan

बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा : पवन

Sat, 17 May 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 May 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
BJP will take out Tiranga Yatra at booth level: Pawan
वीरता पंचायत में विद्युत चलित हैंडपंप का लाेकार्पण करते विधायक पवन काजल और अन्य। -स्रोत : संगठन
कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा की हर पंचायत में बूथ स्तर पर भाजपा तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। यह बात शुक्रवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने वीरता पंचायत के वार्ड-7 में विद्युत चलित हैंडपंप का लोकार्पण करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस हैंडपंप से 20 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि घुरकड़ी, मटौर, ललेहड़, नटेहड़, वीरता और आसपास के गांवों में सीवरेज परियोजना का काम शुरू हो गया है। साथ ही गंदगी से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा तीन नए ट्यूबवेल भी स्थापित किए जाएंगे, इससे पेयजल की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन

काजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिससे भारत की सैन्य और आर्थिक ताकत का दुनिया में संदेश गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने बस किराए में वृद्धि कर गरीबों पर अतिरिक्त बोझ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जगदीश चंद, राजन, बिंदु बाला, अमरनाथ, सुरेश चौधरी, मटौर पंचायत के उप प्रधान संजीव काका सहित कई स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed