फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP will not allow HPTDC's valuable properties to be sold: Pathania

एचपीटीडीसी की बहुमूल्य संपत्तियों को बिकने नहीं देगी भाजपा : पठानिया

Sat, 12 Jul 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP will not allow HPTDC's valuable properties to be sold: Pathania
नूरपुर(कांगड़ा)। पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की 14 बेशकीमती संपत्तियों (होटल्स) को निजी हाथों में सौंपने की कवायद के पीछे प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व में पर्यटन निगम के चेयरमैन रहे पठानिया ने चेताया कि भाजपा एचपीटीडीसी इकाइयों की नीलामी का पुरजोर विरोध करती हैं और पर्यटन निगम की बहुमूल्य संपत्तियों को बिकने नही देगी। पठानिया ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन का ढोल पीटने वाली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हिमाचल फॉर सेल हो गया है। कुछ समय पूर्व सरकार ने एक बयान जारी करते यह कहा था कि पर्यटन निगम ने 107 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि क्या कारण है कि मात्र 27 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहे पर्यटन निगम की इकाइयों को बेचा जा रहा है। पठानिया ने कहा कि परिवहन निगम व विद्युत बोर्ड सहित कई निगम करोड़ों रुपये के घाटे में चल रहे हैं, क्या सरकार उन्हें भी निजी हाथों में सौंपने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed