फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP took out a tricolor march in Paragpur

Kangra News: परागपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 23 May 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP took out a tricolor march in Paragpur
तिरंगा यात्रा निकलते हुए परागपुर व जसवां भाजपा मंडलो के कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर में भाजपा ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बिक्रम ठाकुर ने की। तिरंगा यात्रा में जसवां-परागपुर और परागपुर भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और एकता का माहौल रहा। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के बलिदान और शौर्य को नमन किया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में एकता और समर्पण का संदेश भी है। इस अवसर पर कांगड़ा जिला परिषद की उपाध्यक्ष स्नेह परमार, मंडल महामंत्री सुदेश कुमारी, भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपेंद्र धीमान और सुदर्शन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed