फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP takes over Dharamshala Municipal Corporation, Shamsher becomes Mayor and Prerna becomes Deputy Mayor

Kangra News: धर्मशाला नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, शमशेर मेयर और प्रेरणा बनीं डिप्टी मेयर

Wed, 01 Jul 2026 05:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
BJP takes over Dharamshala Municipal Corporation, Shamsher becomes Mayor and Prerna becomes Deputy Mayor
धर्मशाला नगर निगम मेयर शमशेर नैहरिया और डिप्टी मेयर प्रेरणा गुलेरिया विधायक सुधीर शर्मा और कार्
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में पिछले दो दिनों से जारी हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा बुधवार को भाजपा के कब्जे के साथ समाप्त हो गया। शहर के नए मेयर पद पर शमशेर नैहरिया और डिप्टी मेयर पद पर प्रेरणा गुलेरिया ने जीत दर्ज की है। इस रणनीतिक जीत के साथ भाजपा ने नगर निगम की सत्ता पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में विभिन्न समीकरणों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर अब विराम लग गया है। बुधवार को डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पूरी प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी और अपना कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा। हालांकि, सकोह वार्ड से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने मैदान में उतरकर मुकाबले को औपचारिक रूप दिया, लेकिन भाजपा समर्थित पार्षदों के एकमत समर्थन के आगे विपक्षी खेमा टिक नहीं सका और भाजपा ने दोनों पदों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के पांचवें मेयर के रूप में कार्यभार संभालने वाले शमशेर नैहरिया और डिप्टी मेयर प्रेरणा गुलेरिया के कंधों पर अब अगले पांच वर्षों तक शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। नई टीम के गठन के बाद धर्मशाला के स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र के लंबित पड़े विकास कार्यों को अब तेजी से गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed