फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP holds protest rally against the government in Dehra; party workers take to the streets.

Kangra News: देहरा में सरकार के खिलाफ भाजपा की आक्रोश रैली, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Sun, 27 Sep 2026 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Sep 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
BJP holds protest rally against the government in Dehra; party workers take to the streets.
देहरा में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालते पूर्व विधायक होशियार सिंह, भाजपा पदाधिकारी और कार्
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला भाजपा कार्यालय देहरा में हरिपुर मंडल के बूथ पालकों और बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों और कथित जनविरोधी फैसलों के खिलाफ देहरा बाजार में आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत और रीढ़ होते हैं। पार्टी का कार्यकर्ता फील्ड में लगातार पसीना बहाता है और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि उनके लिए कार्यकर्ता हमेशा सर्वोपरि है और सभी को एकजुट होकर बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना होगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतंत्र की मर्यादाओं को दरकिनार कर जनता की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है। जो लोग सरकार की नाकामियों, अव्यवस्थाओं और जनसमस्याओं के खिलाफ खुलकर बोलते हैं, उन पर राजनीतिक दुर्भावना से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के परिवारों को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है, जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियार सिंह ने कहा कि देहरा में स्थानीय मेलों और सार्वजनिक आयोजनों की प्रशासनिक अनुमति देने में जानबूझकर अड़चनें पैदा की जा रही हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता किसी भी दबाव में नहीं आएगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना हक मांगना जानती है।

बैठक के बाद बाजार में निकाली गई आक्रोश रैली में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। रैली में जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, महासचिव सुशील कालिया, उपाध्यक्ष नितिन ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed