फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP also made cooperatives

सहकारी सभाओं को भी भाजपा ने बनाया राजनीति का अखाड़ा: सिपहिया

Sat, 25 Sep 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP also made cooperatives
जयसिंहपुर/पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और सुलह से वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने सहकारी सभाओं को भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।
विज्ञापन

कहा कि जिस तरह से आज गरीब जन कल्याण योजना के कार्यक्रम के तहत अन्न वितरण को हर सहकारी सभा के डिपो पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे लगता है कि आने वाले समय में सहकारिता आंदोलन भी भाजपा की ओछी राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा। सिपहिया ने कहा कि भाजपा की इस तरह की ओछी राजनीति का कांग्रेस विरोध करती है और इसका खामियाजा 2022 के विस चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। वहीं, सुलह ब्लॉक कांग्रेस ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। सुलह के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण राणा, पंचायत प्रधान कुहाना बिंदु देवी, प्रधान बारी नीतू धड़बाल, प्रधान खैरा राजीव धीमान, प्रधान बलूहि सविता धीमान, प्रधान डंई जसवंत सिंह, बेबी कुमारी प्रधान सन्हूं ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना में जनता की ओर से चुने हए प्रतिनिधियों को नजरंदाज किया गया। जबकि भाजपा ने केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं को तबज्जो देकर राजनीति की। उन्होंने कहा कि अधिकतर कांग्रेस समर्थित प्रधानों को नजरअंदाज किया गया। अरुण राणा ने कहा कि विभाग ने सभी डिपुओं को लिस्टें किसकी सहमति से भेजी थीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस बारे विभाग से
विज्ञापन

भी जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed