फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Birsa Munda also led the intellectual war: Ravi

बिरसा मुंडा ने बौद्धिक युद्ध का भी किया नेतृत्व : रवि

Sat, 16 Nov 2024 08:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 08:23 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda also led the intellectual war: Ravi
जनजातीय गौरव दिवस पर सीयू में पुष्पांजलि अर्पण करते शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी। -संवाद
धर्मशाला। आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा ने औपनिवेशिक ताकतों के खिलाफ केवल तीर-कमान से ही नहीं, बल्कि बौद्धिक युद्ध का भी नेतृत्व किया। बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही दुष्कर भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद धर्म के संरक्षण के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। इसलिए उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

यह बात सभ्यता अध्ययन केंद्र दिल्ली के निदेशक रवि शंकर ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से आयोजित विशेष व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता कही। नेशनल काउंसिल फॉर शेड्यूल्ड ट्राइब के सलाहकार रहे रवि शंकर ने कहा कि सुनियोजित अभियान के तहत भारत के जनजातीय समाज को लेकर तीन बड़ी मिथ्या धारणाएं गढ़ी गई हैं।
विज्ञापन

पहली यह कि सभ्यतागत दृष्टि से भारत का जनजातीय समाज अलग-अलग रहा है। दूसरा यह समाज आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। तीसरा, सामाजिक दृष्टि से यह एक पृथक समुदाय है। उन्होंने कहा कि भारत के अकादमिक जगत को जनजातीय समाज को लेकर बनाई गई इन मिथ्या धारणाओं को तोड़ने के लिए तथ्यपूर्ण शोध को बढ़ावा देना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा पर सही शोध करके ये मिथ्या धारणाएं स्वयं ही टूट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्याख्यान सीयू के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल के संरक्षण और अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार के अकादमिक मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनजातीय अध्ययन केंद्र के मानद निदेशक प्रो. मलकीत सिंह, सह आचार्य डॉ. उदय भान सिंह, सहायक आचार्य डॉ. जयप्रकाश सिंह, सहायक आचार्य करतार सिंह, रिसोर्स पर्सन डॉ. रविंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed