फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike driver dies after hitting electric pole

Kangra News: बिजली के पोल से टकराने पर बाइक चालक की मौत

Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies after hitting electric pole
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार देर रात एक बजे यह दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय की चहारदीवारी के साथ लगते बिजली के पोल से बाइक के टकराने से चालक विकुल व्यास (44) निवासी लंघु गांव की मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पपरोला के मल घोटा गांव के अमित शर्मा ने बुधवार देर रात एक बजे इसकी सूचना दुर्घटना स्थल के साथ लगते पुलिस थाने में दी। उस समय विकुल की सांसें चल रही थीं और उसे उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर कर दिया और रास्ते में विकुल की मौत हो गई। विकुल फोटोग्राफी का कार्य करता था। वह अपने पीछे 10 वर्ष का बेटा, पत्नी और मां-बाप छोड़ गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड और गलत दिशा में वाहन चलाना माना जा रहा है। डीएसपी अनिल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed