फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike collides with car parked by the roadside; youth from Dhira dies.

Kangra News: सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई बाइक, धीरा निवासी युवक की मौत

Tue, 22 Sep 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Sep 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with car parked by the roadside; youth from Dhira dies.
रविवार रात को पठियार में हुई सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : जागरूक पाठक
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र के तहत पठियार में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ईशांत (20) धीरा के लाहड़ गांव का रहने वाला था। वहीं, घायल जयसिंहपुर के कोसरी निवासी भगदेव सिंह को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार रात पठियार में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के चालक की तरफ का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ईशांत को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पठियार में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे और देर रात घर लौटते समय यह हादसा पेश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 281, 125(2) और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed