{"_id":"61606bb68ebc3e9fbb684997","slug":"bike-collided-with-parked-truck-two-youths-of-jammu-and-kashmir-died-kangra-news-sml3865785192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से बाइक टक्करे जम्मू कश्मीर के दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से बाइक टक्करे जम्मू कश्मीर के दो युवकों की मौके पर मौत
विज्ञापन
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर मीलवां में एक खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस थाना इंदौरा के एसएचओ सुरेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब दो युवक बाइक पर सवार अपने गांव से नवांशहर के लिए पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहे थे।
जब वे इस राष्ट्रीय मार्ग पर गांव मीलवां से गुजर रहे थे तो संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक वहां पर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
बाइक की रफ्तार अधिक होने कारण हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अल्ताफ हुसैन (25) पुत्र मोहम्मद बालमीर निवासी सती बनी, जम्मू-कश्मीर और जास दीन (15) पुत्र जुम्मन निवासी सती बनी, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। दोनों किसी निजी कार्य से अपने गांव सती बनी से नवांशहर की ओर से जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया और मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।