फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bengal's Das Aditya stood first in Under-15 competition, Maharashtra's Bhowmik Divyanshi stood first among girls.

Kangra News: अंडर-15 स्पर्धा में में बंगाल के दास अदित्य, लड़कियों में महाराष्ट्र की भौमिक दिव्यांशी रही प्रथम

Sun, 15 Sep 2024 08:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Bengal's Das Aditya stood first in Under-15 competition, Maharashtra's Bhowmik Divyanshi stood first among girls.
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने की मुख्य अतिथि के रूप में नवाजे विजेता
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में हुई यूटीटी नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवॉं के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में जारी यूटीटी नेशनल टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में अंडर -15 वर्ग के मुकाबले संपन्न हो गए। इस वर्ग में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने मुख्य अतिथि के रूप में इस वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, व नकद राशि प्रदान करके सम्मानित किया।

अंडर -15 वर्ग के परिणामों में लड़कियों की एकल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की भौमिक दिव्यांशी ने प्रथम, रेवासकर नाइशा ने द्वितीय, बंगाल की चक्रवर्ती अंकोलिका ने और नंदी आरूषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 लड़कों की एकल प्रतियोगिता में बंगाल के दास अदित्य ने पहला, पीएसपीबी के सुरापुरेडी त्रिशाल राजकुमार ने दूसरा, असम के कश्यप अभीक और महाराष्ट्र के तुलसानी प्रतीक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा और अधिक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के एडवोकेट वीरेंद्र ठाकुर, जिला चंबा टेबल टेनिस एसोसिएशन के योगेंद्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के मनीष शर्मा, हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. छवि कश्यप, ऑनरेरी सेक्रेटरी आदिश राणा, टूर्नामेंट डायरेक्टर यशपाल राणा, वाइस प्रेसिडेंट सोमनाथ प्रमाणिक, अभय लखनपाल ,जसवंत गांगटे, ट्रेजर अंकुश मेहरा और अंकुर बहल आदि भी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का समापन 18 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed